मकर संक्रांति पर काशी में हजारों शिवालयों और मंदिरों में खिचड़ी के खास भोग चढ़ाए जाते हैं। काशी में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी यानी बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। हालांकि बुधवार को ही मकर संक्रांति के स्नान के लिए श्रद्धालु काशी पहुंचे। सुबह से ही भारी संख्या में भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद खिचड़ी बाबा मंदिर में पहुंचकर भक्तों ने दर्शन किए। यहां विशान भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।