फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण के विरोध में शास्त्री घाट पर किसानों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Tue, 16 Jun 2026 12:25 AM IST

गलत तरीके से हो रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में सोमवार को शास्त्री घाट पर गंजारी, हरसोस, हरपुर, शिवसागर के किसानों ने सब्जियों की माला पहनकर विरोध जताया। मौके पर आए सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया गया। नेतृत्व कर रहे किसान रमेश कुमार पटेल ने डीएम से मांग की कि बहुफसली कृषि भूमि अधिग्रहित न की जाए। सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट के अनुसार 90 प्रतिशत किसान इसके विरोध में हैं। एक ही क्षेत्र के किसान बार-बार अपनी भूमि क्यों दें? ग्राम हरसोस एवं आसपास के किसानों ने पहले रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि दी, उसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए भूमि दी, अब पुनः स्पोर्ट्स सिटी और अर्बन टाउनशिप के लिए भूमि देने का दबाव बनाया जा रहा है। यह किसानों के साथ अन्याय है। रजिस्ट्री पर लगाई गई रोक को तत्काल समाप्त किया जाए। सर्किल रेट का पुनरीक्षण कर वर्तमान बाजार मूल्य के अनुरूप बढ़ाया जाए। वीडीए की ओर से जारी किए गए रजिस्ट्री रोक संबंधी आदेशों एवं पत्राचार की जांच कराई जाए। किसानों के पुनर्वास, आजीविका एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। अधिग्रहण की समस्त प्रक्रिया पर पुनर्विचार करते हुए किसानों की सहमति के बिना आगे की कार्रवाई न की जाए। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश, रमेश, विनोद, आकाश, अभिनव मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें