फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी के संस्कृत विश्वविद्यालय से निकली पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बीएड विभाग में चल रहे स्काउट गाइड के शिविर के दौरान रविवार को पर्यावरण संरक्षण जागरूकता रैली निकाली गई। कुलसचिव राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के दक्षिणी गेट से निकली रैली प्राचीन अध्यापक आवास, जगतगंज तिराहा, केंद्रीय कार्यालय से होते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य भवन पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान कुलसचिव राकेश कुमार ने कहा कि अगर समय रहते पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो स्थिति गंभीर हो सकती है। आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर विधु द्विवेदी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। बीएड विभाग की डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. पुष्पा यादव, डाॅ.मनु मिश्रा, डॉ. जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें