चौक थाना क्षेत्र के बेनिया स्थित मलिन बस्ती में राजन (60) की रविवार देर रात घर के बाहर चारपाई पर सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइलेंसर युक्त पिस्टल से सिर में सटाकर तीन गोलियां और पेट में दो गोलियां मारी गईं। सभी सदस्य घर के बाहर ही सो रहे थे लेकिन किसी को गोली मारने की जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने मौके से .32 बोर के तीन कारतूस बरामद किए। दूसरी पत्नी के छोटे बेटे की सगाई में शामिल होने के लिए सफाईकर्मी राजन पांच दिन पूर्व मिर्जापुर से पहुंचा था।