शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ‘देवी ब्रह्मचारिणी’ रूप की पूजा करने का विधान है, जो कोतवाली थाना अंतर्गत दुर्गा घाट पर मां गंगा के तट पर विराजमान हैं। मंगलवार को भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन- पूजन के लिए पहुंचे। माता के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा।