फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामनेघाट के श्री वैष्णव मठ के पास लटकते बिजली तार बने खतरा, भक्तों ने की व्यवस्था सुधारने की मांग, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 01 Jul 2026 11:46 PM IST

सामनेघाट (मदरवां) स्थित श्री वैष्णव मठ के आसपास बिजली विभाग की लापरवाही से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मठ तक जाने वाली गली में बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जबकि जगह-जगह तारों का जाल फैला हुआ है। इसके अलावा कई बिजली के खंभे भी जर्जर हो चुके हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री वैष्णव मठ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने आते हैं। ऐसे में नीचे लटकते बिजली के तार और जर्जर खंभे किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ गया है, क्योंकि पानी भरने और नमी के कारण करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों और मठ से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बिजली विभाग से तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि लटकते तारों को ऊंचा किया जाए, जर्जर खंभों को बदला जाए और पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जनहित को देखते हुए शीघ्र समाधान कराने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें