मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर काशी में गंगा स्नान पर दर्शन- पूजन करने के लिए आसपास के जिलों से श्रद्धालु बृहस्पतिवार को कैंट स्टेशन पर पहुंचे। वहीं जो यात्री पहले से आए थे, वे सुबह गंगा स्नान और दर्शन- पूजन कर अपने शहर की ओर जाने के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं तेज धूप होने पर लोग स्टेशन के बाहर बैठकर धूप का आनंद लेते भी दिखे।