पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार को शहर में सड़क पर बेतरतीब से खड़े होने वाले वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 25 वाहनों को क्रेन की मदद से उठा कर सीज कर दिया गया। 65 वाहनों में व्हील क्लैंप लगाकर जुर्माना वसूला गया।