सीएम योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान भाजपा के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर 'दयालु' समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।