महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज व विद्यापीठ के छात्रों के पुराने झगड़े को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।