अमर उजाला के मास्टहेड का स्केच बीएचयू के दृश्य कला संकाय के प्रोफेसर और छात्र-छात्राओं ने तैयार किया है। इसमें गंगा घाट से लेकर विश्वनाथ मंदिर और महामना पं. मदन मोहन मालवीय से लेकर लाल बहादुर शास्त्री को शामिल किया गया है। स्केच बनाने में यग्यांश ठाकुर, कुमारी साधना, सतीश कुमार पटेल, कौशिकी चौहान, इंदल यादव और शालिनी प्रजापति ने अपना योगदान दिया। ये सभी डीन प्रो. उत्तमा दीक्षित के शोधार्थी हैं।