वाराणसी में चौबेपुर के चुकहां गांव में बारिश के चलते जबरदस्त जलभराव हुआ है। ऐसे में कुछ लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चौबेपुर बलुआघाट रोड पर सोमवार की सुबह जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पानी निकालने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम किया है।