वाराणसी के गुरुद्वारा गुरुबाग में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। इस अवसर पर खरड़ से आए भाई कुलविंदर सिंह के रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने मत्था टेककर अरदास की और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।