फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी में अवैध निर्माण पर 65 और जर्जर के नोटिस पर तोड़ गए 67 भवन; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Fri, 19 Jun 2026 12:25 AM IST

दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत अब तक वीडीए की ओर से अवैध निर्माण पर 65 भवन और नगर निगम की ओर से जर्जर के नोटिस पर 67 भवनों को तोड़ा गया। योजना में 181 भवन और 6 मस्जिद हैं। जिन्हें बारी-बारी से तोड़ा जाना है। फिलहाल मोहर्रम के चलते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई स्थगित है। बाकी बचे निर्माणों पर लाल निशान लगाया गया है, जिन्हें मोहर्रम बाद तोड़ा जाएगा। पुराने तोड़े गए भवनों के मलबे हटाए जा रहे हैं ताकि मोहर्रम का जुलूस निकल सके। नौ महीने में 45 बार दालमंडी में तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई। 29 अक्तूबर को चौक थाने के बगल से राकेश स्टूडियो वाले भवन को सबसे पहले तोड़ा गया था। पीडब्ल्यूडी, पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और वीडीए की ओर से कार्रवाई की गई है। अब तक 150 से अधिक भवन और दुकानें तोड़े जा चुके हैं। चौड़ीकरण की जद में आ रही छह मस्जिदों में लंगड़ा हाफिज, करीमुल्लाह बेग, निसारन, अली रजा, संगमरमर वाली और रंगीले शाह है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें