महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 47वें दीक्षांत समारोह की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि प्रो. सरोज चूड़ामणि, कुलपति प्रो. एके त्यागी समेत छह अतिथि मंचासीन हैं। राष्ट्रगान, माल्यार्पण और कुलगीत का गायन पूर्ण हुआ। अब दीक्षांत समारोह की आधिकारिक घोषणा की जा रही है। दीक्षांत में शामिल विद्यार्थियों में काफी उत्साह का माहौल है।