प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक इन दिनों यूपी के चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। मोदी का ये हमशक्ल क्षेत्रीय पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के तीन उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। अभिनंदन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष रामदास अठावले ने उन्हें स्टार प्रचारक बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने दो सीटों पर जीत का भी दावा किया। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में अभिनंदन लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने रहे।