वाराणसी में नगर निगम सदन की बैठक में ‘वंदेमातरम’ गीत पर खूब हो हल्ला हुआ। दरअसल सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी पार्षदों ने वंदेमातरम गीत के बाद सदन चलने का प्रस्ताव रखा। लेकिन इस पर विपक्षी पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हालात हाथापाई तक पहुंच गए।