प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 और 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में थे। पीएम मोदी ने बनारसियों को करीब एक हजार करोड़ रुपयों के तोहफे दिए पर वो बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय नहीं गए। यूं तो बीएचयू की पहचान शिक्षा के बड़े मंदिरों के तौर पर होती है पर इन दिनों यहां की छात्राएं अपने लिए सुरक्षा और बराबरी की लड़ाई लड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर इन छात्राओं को पूरा समर्थन मिल रहा है।