फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार कर्मचारियों को तोहफा, दिवाली से पहले मिलेगा बोनस, योगी सरकार का आदेश

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Thu, 28 Oct 2021 05:08 PM IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस और महंगाई भत्ते देने का आदेश जारी कर दिया है। वित्त विभाग में पूरा प्रस्ताव तैयार करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज था। इसके तहत राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों के कर्मचारियों तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को वर्ष 2020-21 के लिए 30 दिन के बोनस भुगतान का आदेश दिया है।इस प्रस्ताव में बोनस का 25% हिस्सा नगद और 75% जीपीएफ में भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश के 28 लाख कर्मचारियों पेंशनरों को बढ़ा डीए व डिआर संबंधी प्रस्ताव मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब वितरीत किया जाएगा। दिवाली से पहले कर्मचारियों को सरकार की तरफ से यह बड़ी सौगात है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें