अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आजमगढ़ पहुंचा। चाय पर चर्चा के बाद 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' युवाओं के बीच पहुंचा। आजमगढ़ के डीएवी पीजी कालेज मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने शिरकत की। इस दौरान युवाओं ने रोजगार, छात्रसंघ चुनाव, छात्रवृत्ति और महंगाई के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी।
आजमगढ़ में युवाओं और महिलाओं से चर्चा के बाद सत्ता का संग्राम राजनेताओं के बीच पहुंचा जहां सभी दल के नेताओं ने अक दूसरे पर जमकर हमला किया। सत्ता और विपक्ष के प्रतिनिधियों ने एक दूसरे को विकास के नाम पर सुनाया वहीं महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार के प्रतिनिधियों को विपक्षियों ने घेरा।
उत्तर प्रदेश चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर देखिये फटाफट अंदाज में एक क्लिक में...