समाजवादी पार्टी (सपा) ने पिछले दिनों मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा आयोजित जनसभा में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा में कोताही बरतने का योगी सरकार पर आरोप लगाया है.. शुक्रवार को सपा के प्रवक्ता फखरुद्दीन हसन चांद ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मेरठ रैली में अखिलेश यादव के सुरक्षा में एक सीओ की ड्यूटी थी, वो भी नदारत थे।
कानपुर में पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है। मामले पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके।