फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रवण कुमार तीर्थ यात्रा से विधायक ने 111 श्रद्धालुओं को भेजा कुंभ

महाकुंभ में स्नान के लिए पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थ यात्रा का मंगलवार से शुभारंभ हो गया। पहले दिन 111 श्रद्धालु बस से कुंभ के लिए रवाना किए गए। बसों को रवाना करने से पूर्व सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बड़े हनुमान मंदिर में पूजन व आरती की। यहां पर मौजूद लोगों से कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम सबके जीवनकाल में पूर्ण महाकुंभ हो रहा है। यह 144 साल बाद पड़ रहा है। इसलिए पुण्यदायी समय में बुजुर्गों को सेवा तीर्थाटन कराने का उन्हें मौका मिला है। बताया कि यात्रा पूर्ण रूप से निशुल्क है। यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस में नाश्ते व पानी के साथ कुंभ में ठहरने और भोजन स्नान की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें