उन्नाव में पिछले 15 दिन से धरने पर बैठे किसानों ने शनिवार को हाथों में तिरंगा झंडा लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। किसानों ने उनकी हालत पर शासन और प्रशासन की अनदेखी पर रोष जताते हुए न्याय की मांग की। इतना ही नहीं किसानों ने कहा कि अगर हमें न्याय नहीं दे सकते तो फिर मौत दे दो।