फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटाफट अंदाज में उत्तर प्रदेश चुनाव की हर बड़ी खबर

Fri, 12 Nov 2021 06:33 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सांप्रदायिक मुद्दे उठाकर सपा और भाजपा हिंदू मुस्लिम आधारित चुनाव कराना चाहती है। यह दोनों की मिलीभगत है और जनता इनके षड्यंत्र में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने यह भी एलान किया कि बसपा किसी से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी। मायावती विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहीं थीं।मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा और सपा एक दूसरे के पोषक और पूरक हैं। दोनों ही हिंदू- मुस्लिम बेस्ड चुनाव कराने पर आमादा हैं और इसके जरिए एक दूसरे को लाभ पहुंचाना चाहते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें