कानपुर के इंदिरानगर में साफ सफाई को लेकर हुए विवाद ने रिटायर्ड जीएम कपिलमुनि मिश्रा की जान ले ली। पड़ोसी प्रफ्फुल गुप्ता ने गुस्से में चाकू से गोदकर उनकी हत्या कर दी। विवाद तब बढ़ा जब प्रफ्फुल गुप्ता ने घर की नाली बंद कर दी जिसको लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई, जो मारपीट में बदल गई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है।