फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अखंडनगर स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक पर लोहे की रॉड से हमला: डॉक्टरों ने सेवाएं ठप कर जताया कड़ा विरोध

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 19 Aug 2026 04:06 PM IST

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उस समय अचानक अफरातफरी और हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात अस्पताल अधीक्षक डॉ. सतेन्द्र सिंह के कक्ष में घुसकर एक युवक ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सेवाएं ठप कर दीं और थाने का घेराव किया। लाइन में खड़े होने की बात पर किया हमला मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर की पहचान ग्राम सभा प्राणनाथ पुर बछेड़िया निवासी सचिन गोंड के रूप में हुई है। आरोपी हाथ में लोहे की रॉड लेकर सीधा अधीक्षक के कक्ष में घुसा और उन पर वार कर दिया। हमले के दौरान डॉ. सतेन्द्र सिंह के शोर मचाने पर अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दौड़ाकर मौके पर ही दबोच लिया। जब लोगों ने आरोपी से हमले की वजह पूछी, तो उसने बेहद अजीबोगरीब जवाब देते हुए कहा कि वह लाइन में खड़ा था, इसीलिए उसने मार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, तहरीर पर कार्रवाई शुरू घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अमित सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आरोपी सचिन गोंड को हिरासत में लेकर थाने ले आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर अस्पताल की सभी आपातकालीन व ओपीडी सेवाएं बंद कर दीं। गुस्साए स्वास्थ्यकर्मी एकजुट होकर अखण्डनगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। थाना प्रभारी का बयान थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें