फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 05:45 PM IST

शक्तिनगर थाना क्षेत्र में ज्वालामुखी मंदिर मार्ग पर शनिवार रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार उदय कुशवाहा (22) की मौत हो गई। वह पावर प्रोजेक्ट में काम कर रही निजी कंपनी में कार्यरत था। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। कुछ ही दिन पहले पढ़ाई पूरी कर बाहर से लौटा था। हादसा ज्वालामुखी मंदिर मुख्य मार्ग पर हुआ। अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे हेलमेट पहने उदय कुशवाहा (22) के सिर में गंभीर चोटें आईं। सिर से अधिक रक्तस्राव के बीच उदय को एनटीपीसी के संजीवनी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उदय के पिता वरिष्ठ विवेकानंद विद्यालय में गार्ड के रूप में सेवा दे रहे हैं। घटना की सूचना पर परिवार के साथ परिचित लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपी चालक व वाहन की तलाश शुरू कर दी। पुलिस कुछ लोगों के गैरेज तक पहुंची लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने बताया कि युवक के पिता ईश्वरी प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें