सोनभद्र जिले में यौन प्रताड़ना का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में सस्ते लैपटॉप बेचने का झांसा देकर ठगों ने पहले स्नातक के छात्र से रुपये ऐंठे और बाद में एआई की मदद से उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। आजिज होकर छात्र ने गत पांच जून को घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के अलवर से वारिस खान को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे सोनभद्र लाकर स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।