डीएम की सख्ती और पहली जुलाई से शुरू हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांव की हर सड़क-गली की साफ-सफाई के दिए गए निर्देश कई गांवों में बेमानी साबित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर की गई पड़ताल में दुद्धी तहसील मुख्यालय से महज 18 किमी दूर रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे गांवों की तस्वीरें चौंका देने वाली हैं।