फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर पंचायत की टीम ने पकड़ी ढाई क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक, दी चेतावनी

सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगने के बाद भी प्रतिबंधित प्लास्टिक को बेचने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल के निर्देशन में हुई जांच में करीब ढाई क्विंटल सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई।नगर पंचायत की टीम ने शनिवार की शाम चोपन रोड पर एक पिकअप की जांच की। इस दौरान पिकअप से 2.5 कुंतल सिंगल यूज प्लास्टिक और 10 पेटी प्लास्टिक ग्लास बरामद किया गया। ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर ओबरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नगर पंचायत कर्मियों ने प्लास्टिक को जब्त करते हुए कार्यालय में रखवा दिया। कार्रवाई में नगर पंचायत लिपिक सुधांशु मिश्रा, राजेश यादव, संत कुमार, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें