फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मजदूर दिवस पर निकली प्रभातफेरी, मजदूर एकता का दिया संदेश

Pragati Chand Updated Fri, 01 May 2026 08:53 PM IST

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भाकपा और हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा (एटक) के कार्यकर्ताओं ने प्रभातफेरी निकालकर शिकागो के शहीदों को याद किया। मजदूर एकता का संदेश दिया। हिंडाल्को प्रगतिशील मजदूर सभा कार्यालय पर लाल झंडा फहराने के बाद कार्यकर्ता गगनभेदी नारों के साथ जुलूस में निकले। यह प्रभातफेरी सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रेणुकूट बाजार और कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान सभा में वक्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। भाकपा नेता आरके शर्मा ने कहा कि मजदूरों का शोषण बंद होना चाहिए और उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। एटक नेता राजेंद्र प्रसाद ने काम के घंटे, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की। प्रभातफेरी के समापन के बाद शाम को गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोकगीत गायक राजमणि खरवार और राधा रानी ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में कन्हैयालाल, अतीक अहमद, अशोक यादव, आरएन तिवारी, द्वारिका प्रसाद चंद्रवंशी, अमरनाथ सूर्य, कमला प्रसाद, मुन्ना राम, मेघनाथ पासवान, संजय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार सिंह, स्वामीनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें