फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के रामसरोवर तालाब में डूब गया मैकेनिक, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 03 Jun 2026 09:57 PM IST

राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रामसरोवर तालाब में तैराकी करते हुए नहाने का लुत्फ उठाते समय विमलेश (45) डूब गया। वह मोटर मैकेनिक था। दस घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपेरशन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। अब उसकी तलाशी के लिए एसडीआरएफ से मदद मांगी गई है। अंबेडकरनगर वार्ड निवासी विमलेश (45) बुधवार की सुबह 10 बजे बेटे के साथ रामसरोवर तालाब पर आया। बेटे को किनारे बैठाकर खुद नहाने के लिए उतर गया। इस दौरान उसने तैरते हुए तालाब के मध्य स्थित श्रीराम की मूर्ति का दो बार चक्कर लगाया। किनारे आने के बाद तीसरी बार चक्कर लगाने के लिए बढ़ा तो बेटे ने आवाज दी पापा लौट आइए... लेकिन उसने कहा कि बस तीसरी बार मूर्ति छूकर वह आ रहा है, लेकिन इस बार वह नहीं लौट पाया। मूर्ति के करीब पहुंचने से पहले ही उसकी सांस टूट गई और वह गहराई में समा गया। वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पहुंचे शहर चौकी इंचार्ज विष्णुप्रभा सिंह स्थानीय गोताखारों की मदद से रात आठ बजे तक उसकी तलाश कराने में जुटे रहे लेकिन कामयाबी नहीं मिली। विमलेश को तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। परिवार के सभी सदस्य किसी चमत्कार की आस में तालाब किनारे ही डेरा जमाए हुए थे। पुलिस और नात-रिश्तेदार, पड़ोसी उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हुए थे। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक अधेड़ की तलाश कराई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए एसडीआरएफ की भी मदद मांगी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें