फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हनुमान मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार, मानस पाठ में झूमे श्रद्धालु

सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के कोहरथा गांव स्थित हनुमत धाम में श्री हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने एवं श्री राधा रानी प्रभात फेरी के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में संगीतमय श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। शनिवार को शुरू हुआ अखण्ड मानस पाठ का समापन रविवार को हुआ। समापन के अवसर भंडारा का आयोजन किया गया। शाम पांच बजे से शुरू हुए भंडारा में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक पं.शचिंद्र, देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि करीब चार दशक पूर्व स्थापित श्री हनुमान मंदिर जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो गया था। इसी क्रम में मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। इससे श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें