भीषण गर्मी मे पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। मामला म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत बांसी का है। जहां एसआरटी बस्ती मे भीषण गर्मी में जहाँ पानी की मांग चरम पर है, वहीं बांसी के एसआरटी टोला के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इससे बस्ती में पेयजल का संकट गहरा गया है। बस्ती के ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।