डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर 06 जुलाई तक आयोजित होने वाले संस्मरण पखवाड़ा को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें 15 दिनों तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने की रुपरेखा तैयार की गई। इस दौरान आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों को याद किया गया।