फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में संयुक्त ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन, श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की गारंटी की मांग

आल इंडिया ट्रेड यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में विभिन्न श्रमिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौंपा। जिला संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी से हर वर्ग प्रभावित है। किसानों, मजदूरों की स्थिति बदतर होती जा रही है। उनकी स्थिति सुधारने के लिए सभी फसलों के लिए कानूनी रूप से गारंटीकृत खरीद के साथ एमएसपी को लागू करना जरूरी है। ओबरा, अनपरा तापीय परियोजनाओं में काम करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी का समय से भुगतान करने, चुर्क, चुनार व डाला सीमेंट फैक्ट्री के छंटनीशुदा कर्मचारियों को कोर्ट के आदेशानुसार भुगतान समायोजन करने, ओबरा-सी में हो रहे प्रदूषण को राेकने के लिए पानी का नियमित छिड़काव कराने, सोनभद्र के कारखानों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें