दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ पैलेट गन के कथित इस्तेमाल और मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर शुक्रवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वर्ण जयंती चौक पर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष का समर्थन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।