फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी आपूर्ति नहीं होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

प्रगति चंद Updated Tue, 16 Sep 2025 10:44 AM IST

सोनभद्र जिले के कुसाही-बढ़ौली ग्रामीण पेयजल योजना से बीते 15 दिनों से पानी आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक्सईएन जलनिगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण भी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि जल्द पेयजलापूर्ति चालू नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना से जुड़े गांवों में बीते 15 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पेयजल आपूर्ति को लेकर विभागीय अधिकारी सिर्फ बहानेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में लगे हैंडपंप खराब हो गए हैं। ऐसे में दो सप्ताह से पेयजलापूर्ति ठप कर दिया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी का संकट हो जा रहा है। बताया कि क्षेत्र के गोरारी, बढौली, इमरती, पुसौली, संतनगर, लोढ़ी, उरमौरा, बिचपई, पेटराही समेत अन्य गांवों में 15 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जल्द से जल्द पानी आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की। कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो जल निगम कार्यालय पर कॉंग्रेस कार्यकर्ता ताला बंदी करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें