फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम के संदेश ने बढ़ाया बच्चों का हौसला, नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ

Avinash Anand Updated Thu, 12 Sep 2024 09:27 PM IST

श्रम विभाग से संचालित मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। वर्चुअल माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से रुबरू होकर उन्हें नए शिक्षण सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान लखनऊ से उनके संदेश का लाइव प्रसारण भी हुआ। गुरमुरा में स्थित विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे व डीएम बद्रीनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और नव प्रवेशित छात्रों को स्कूल बैग वितरित किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय मॉडल की प्रशंसा देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हो रही है। श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए यहां पढ़ाई के माध्यम से अपना भविष्य संवारने का अनूठा अवसर है। यह बच्चे एक दिन देश व प्रदेश की सेवाओं में सम्मिलित होंगे और अपने विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालयों में उच्च स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, जिससे बच्चों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकें। उन्होंने विद्यालय परिसर में नेटवर्क व पेयजल की समस्या को भी शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के कक्षों का निरीक्षण किना। पठन-पाठन की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही बच्चों के बौद्धिक स्तर को भी परखा। इस मौके पर विद्यालय परिसर में पौधे भी रोपे। कार्यक्रम में सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, एसडीएम विवेक कुमार सिंह, उप श्रमायुक्त पिपरी एके सिंह, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, प्रधानाचार्य विनोद कुमार मंडल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें