फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 162 अभ्यर्थियों का चयन, VIDEO

सोनभद्र में जिला सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 400 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर निजी कंपनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 162 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। इस अवसर पर सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें