फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में आई 24 शिकायतें, सभी का निस्तारण, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Apr 2026 11:43 PM IST

सोनभद्र जिले के सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। नगर पालिका सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार को निकाय में संभव दिवस पर जनता की समस्याओं को सुनते हुए उसका निस्तारण कराया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को दो मामले आए, जिसका मौके पर सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जनता से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है। इसी तरह नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में दो, चोपन में चार, ओबरा में चार, रेणुकूट नगर पंचायत में छह, पिपरी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा में तीन शिकायतें दर्ज की गई। जनसमस्याओं को सुनते हुए मौके पर टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। घोरावल और दुद्धी में कोई शिकायत नहीं आई। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। सभी निकायों में संबंधित ईओ और अध्यक्ष के मौजूदगी में समस्याओं का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर निकायों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें