फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगा 18 आदिवासियों को जमीन का अधिकार

आदिवासी विकास मंच के संयोजक हरदेव नारायण तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर आदिवासियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। इससे पूर्व आदिवासियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर नगर में जुलूस निकाला। ज्ञापन में आदिवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत जुगैल टोला बड़काडाड़ के 18 आदिवासियों की ओर से 25-30 वर्ष से जोत कोड़ की भूमि को अधिकारियों को गुमराह कर एक व्यक्ति ने गलत तरीके से पट्टा करा लिया। इस संबंध में 2022 से लगातार पत्राचार करने के बाद भी काेई कार्रवाई नहीं की जा रही। अगर दो फरवरी तक सुनवाई नहीं हुई तो तीन फरवरी से क्रमिक अनशन के साथ चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें