फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शादी से पहले एक दूसरे से किया वादा, अब कर रहे ज्योतिर्लिंगों की पद यात्रा

ishwar ashish Updated Thu, 02 Oct 2025 01:16 PM IST

सीतापुर। कमलापुर में बृहस्पतिवार सुबह अहमदाबाद निवासी नीरज और सोनिया पहुंचे। इनका दावा है कि यह भारत के पहले दंपती हैं, जो भारत के सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने पैदल निकले हैं। नीरज ने बताया कि शादी से पहले ही उन्होंने तय किया था, कि वह यह करेंगे। यह काम सनातन धर्म व सिंधी समाज की जागृति के लिए कर रहे हैं। इन्होंने महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को त्रियुगीनारायण मन्दिर में शादी की थी। यह वही मन्दिर है, जहां शिव पार्वती का विवाह हुआ था। इनकी पदयात्रा को 2 माह 11 दिन हो चुके हैं। यह केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, अब अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करने जा रहे हैं। इसके बाद काशी विश्वनाथ व अन्य स्थानों पर होकर रामेश्वरम में अपनी पद यात्रा को विराम देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें