उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान कई महिलाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में जागरूकता के अभाव में जनसुवाई पीड़ित महिलाओं की संख्या कम रही। जनसुनवाई से पूर्व डॉ बबिता सिंह चौहान ने खैराबाद के जीडीसी महाविद्यालय में कार्यक्रम में शिरकत की। बैठक के दौरान कई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद वह खैराबाद पहुंचीं। वहां मिशन शक्ति कार्यक्रम में कहा कि आज की नारी आंगन से लेकर आसमान तक जा रही है। खैराबाद एन एच 30 हाईवे के धनीपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिग्री कालेज मे मिशन शक्ति पेज 5 कार्यक्रम के आयोजन मे बतौर मुख्य अतिथि छात्राओं को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आप यहां शिक्षा ग्रहण करने आयी है तो आप का लक्ष्य तय होना चाहिए। राजनीति मे भी अब पढ़े लिखे योग्य लोगो की मांग है। उन्होंने योगी मोदी की तारीफ की। कहा कि यह समय महिलाओं के लिए अवसर है। वह आगे बढ़ें। वह जिस क्षेत्र मे जाना चाहती है उसका स्वयं चयन करे।