फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में बीएसए पिटाई मामले में प्रधानाचार्य के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे कई बच्चे बेहोश

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 03:20 PM IST

यूपी के सीतापुर में प्रधानाचार्य और बीएसए के बीच का मामला बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को एडी बेसिक जांच के लिए स्कूल पहुंचे। छात्र- छात्राओं ने प्रधानाचार्य के साथ न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गर्मी से कई बच्चे बेहोश भी हो गए। उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता दी गई। मामला महमूदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, नदवा का है। यहां के प्रधानाचार्य ब्रजेंद्र वर्मा द्वारा बीएसए पर बेल्ट से हमला करने के मामले की जांच के लिए एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी पहुंचे। उन्होंने बच्चों और ग्रामीणों से बात करके जनकारी ली। साथ ही स्कूल के स्टाफ से भी बात की। इस दौरान प्रधानाचार्य के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे प्रीति पुत्री दिनेश, नरेंद्र कुमार पुत्र राम मनोरथ और सुनैना देवी पुत्र शैलेश कुमार बहोश हो गए। एडी बेसिकके निर्देशन पर उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें