फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण उत्सव अभियान का हुआ शुभारंभ, कुल 45 लोगों को लगा टीका

रोहित सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 06:20 PM IST

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के धनोहरी में बुधवार को टीकाकरण उत्सव अभियान का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा व अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने फीटा काट कर किया।इस दौरान अधीक्षक ने बताया कि टीकाकरण उत्सव अभियान का मुख्य उद्देश्य किन्हीं कारणों से टीकाकरण से छूटे लाभार्थियों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाना है।इसमें आशा, आंगनबाड़ी गृह भ्रमण कर छूटे लाभार्थियों के नाम को ड्यूलिस्ट में शामिल कर शिविर के माध्यम से शत् प्रतिशत टीकाकरण की सेवा देना है। उत्सव अभियान में उपस्थित एएनएम उर्मिला के द्वारा गांव के 13 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण के साथ ही 32 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें