भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के गोपिया में चल रहे दस दिवसीय श्रीरामलीला महोत्सव के नौवें दिन मंगलवार की रात भक्तिमय माहौल रहा। मंच पर कलाकारों ने शबरी मिलन, बालि वध और लंका दहन का जीवंत मंचन प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान सुशील पांडेय, मनीष पांडेय, रोहित, पिंटू, लवकुश यादव, शिवकुमार,कल्लू आदि मौजूद रहे।