ग्राम पंचायत गदाखौवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार रात को कथा व्यास विशाल महराज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीला और महारास का वर्णन सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास विशाल महराज ने बताया कि श्रीकृष्ण लीलामृत के महारास में जीवात्मा का परमात्मा से मिलन हुआ। उन्होंने कहा कि जीव और परमात्मा तत्व ब्रह्म के मिलन को ही महारास कहते है। कथा व्यास ने बताया कि रुक्मिणी स्वयं साक्षात लक्ष्मी हैं और वह नारायण से दूर रह ही नहीं सकती।