ईद पर नगर पंचायत बिस्कोहर के साथ ग्राम पंचायत बस्ती बरगदवा के ईदगाह पर सोमवार सुबह नमाज अदा की गई। लोगों में उत्साह देखने को मिला। पहले नमाज अदा की गई और बाद में लोग गले मिलते दिखाई दिए। नमाज के बाद नगर के ईदगाह में मौलाना हमीदुल्लाह नदवी, हफीज मोहम्मद मुकीम सनाबली व बस्ती बरगदवा ईदगाह में मौलाना तौहीद ने पूरे देश में अमन शांति के लिए दुआ मांगी।