भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आशा, एएनएम,व संगिनी,का क्लस्टर बैठक आयोजित किया गया। बैठक में अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने एचआरपी दिवस पर अधिक गर्भवती महिलाओं का जांच कराने वाली आशाओं का उत्साह वर्धन किया,तथा सभी आशाओं को अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को एचआरपी दिवस पर जांच के लिए लाने की अपील की गई। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक दिनों तक खांसी का आना व दवा लेने के बाद भी अगर खांसी ठीक नहीं हो रही है तो इसकी जांच जरूरी है। इसमें लापरवाही भारी पड़ सकती है।